दूरदर्पण न्यूज़ फरजाना खातून
नाबालिक दुष्कर्म से के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को लक्सर पुलिस ने धर दबोचा
……………………………………………………………….
लक्सर। दिनांक 08.07.2025 को शमशेर पुत्र अलमूद्दीन निवासी ग्राम मुण्डाखेडा खुर्द थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री को अभियुक्त साहिब पुत्र शराफत निवासी नहेन्दपुर सुठारी कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में सूचना दी गयी सूचना पर कोतवाली लक्सर पर तत्काल मु0अ0सं0 707/2025 पंजीकृत कर घटना के सम्बन्ध में उच्चाधिकारीगणों को अवगत कराया गया ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण व वाछिंत/ईनामी अभियुक्तगण की धरपकड़ हेतु कोतवाली लक्सर को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।
SSP जनपद हरिद्वार द्वारा दिये गये निर्देशो के अनुपालन में कोतवाली लक्सर द्वारा अपर्हता की बरामदगी व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु रवाना किया गया । गठित पुलिस टीमों द्वारा अपह्रर्ता की तलाश/अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सम्भावित अलग-अलग स्थानों पर तलाश करने पर नाबालिग को सकुशल बरामद किया गया । वाछिंत अभियुक्त की धरपकड हेतु अभियुक्त के सम्भावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी लेकिन अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था दिनांक 11.07.2025 को वाछिंत चल रहे अभियुक्त साहिब को लक्सर पुलिस द्वारा लक्सर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया अभियुक्त को मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा ।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 707/25
धारा- 137(2), 64(1), 87 बीएनएस व 3(क)-4 पोक्सो अधिनियम
गिरफ्तार अभियुक्त
साहिब पुत्र शराफत निवासी नहेन्दपुर सुठारी कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार
पुलिस टीम
1-म0उ0नि0 प्रियंका नेगी- कोतवाली लक्सर
2-उ0नि0 दीपक चौधरी-कोतवाली लक्सर
