
पहलगाम हमले में मारे गए बेगुनाहों को दी श्रद्धांजलि
दूरदर्पण न्यूज़ से तस्लीम अहमद की खास रिपोर्ट
पिरान कलियर। नरेंद्र मोदी अध्ययन केन्द्र नई दिल्ली (सी एन एम एस) के चैयरमैन प्रोफेसर जसीम मोहम्मद ने दरगाह पिरान कलियर शरीफ़ पहुँच कर पुष्पांजलि अर्पित कर ,पहलगाम में मारे गए बेगुनाह पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिये दुआ की । प्रो जसीम ने कहा कि पहलगाम का आतंकी हमला इस्लाम और इंसानियत के खिलाफ था जिसकी निंदा अनेक देशों के साथ साथ सभी मुस्लिम देशों ने की है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि बिना किसी धर्म, जाति व वर्ग के भेदभाव के पूरे देश के नागरिकों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करने चाहियें ताकि भारत की अखंडता औऱ एकता के ख़िलाफ़ साजिश रचने वालों को करारा जवाब दिया जा सके।उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह दे रहा है तथा भारत के विरुद्ध लगातार अघोषित युद्ध की स्थिति बनाये हुए है इस बार उसको भारत द्वारा सबक सिखाया जाएगा । उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और आतंक के ख़िलाफ़ सभी मुस्लिम देशोँ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुलकर समर्थन दिया है।
जातीय जनगणना के विषय में पूछे जाने पर सेंटर फॉर नरेंद्र मोदी स्टडीज़ (सी एन एम एस) के चैयरमेन प्रोफेसर जसीम मोहम्मद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 1931 के बाद पहली बार जातीय जन गणना का प्रस्ताव पारित कर ऐतिहासिक कदम उठाया है जिससे पिछड़े, दलित,आदिवासी सहित हर वर्ग को लाभ मिलेगा ।
उन्होंने मुस्लिम समुदाय से अपील की कि वह किसी के बहकावे में न आ कर नवीन वक़्फ़ बिल पर सरकार के निर्णय पर अमल करें ताकि वक़्फ़ संपत्तियों की रक्षा की जा सके। इस अवसर पर इंजीनियर साजिद अली साबरी ,पत्रकार जावेद रहमानी, जुनैद खान, सलमान अली,ओम प्रकाश, नफ़ीशुल हसन आदि मौजूद रहे।

https://shorturl.fm/IPXDm