जौरासी जबरदस्तपुर में हुए हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

दूरदर्पण न्यूज़  फरज़ाना खातून

पुरानी रंजीश का बदला लेने के लिए घटना को दिया गया हत्याकांड को अंजाम

रुड़की। जौरासी जबरदस्तपुर गांव में 2 दिन पहले दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष में एक की मौत हो जाने के मामले में नामजद किए आरोपितों में से पुलिस टीम ने दो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि अमजद पुत्र मो0 अली निवासी जौरासी जबरदस्तपुर रूडकी की तहरीर पर रजा कुरैशी पुत्र अब्दुल वहीद, जैद कुरैशी,अनस कुरैशी पुत्रगण इस्लाम कुरैशी,नौमान कुरैशी पुत्र शाहनवाज कुरैशी, अब्दुल्ला कुरैशी पुत्र महबूब,आसिफ कुरैशी पुत्र फारूख कुरैशी, माजिद कुरैशी पुत्र इनाम कुरैशी,आमिर कुरैशी पुत्र इदरीश उर्फ कालू,सुऐब कुरैशी पुत्र शहीद, अमजद कुरैशी पुत्र अनवार उर्फ अन्नू, आशु कुरैशी पुत्र तुफैल फरमान कुरैशी पुत्र असलम निवासीगण ग्राम जौरासी, के द्वारा एक राय होकर लोहे की रोड, लाढी-डण्डों व धारदार हथियारों से लेस होकर वादी के भाई मोहर्रम अली उर्फ लालू व अन्य परिजनों के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट की गयी । जिस कारण उसके भाई मोहर्रम अली उर्फ लालू की गम्भीर चोटों के कारण हो गई। दोनों पक्षों का पूर्व में खेत में गौकशी को लेकर काफी पहले विवाद हुआ था जिसमें दोनों पक्षों के बीच आपसी मतभेद चले आ रहे थे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा घटना का संज्ञान लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये व अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने हत्याकांड के 02आरोपी को ग्राम जौरासी में तिराहे के पास से पकड़ा गया। आरोपीयो घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद किए गए । गिरफ्तार किए गए
जैद कुरैशी पुत्र इस्लाम कुरैशी निवासी ग्राम जौरासी जबरदस्तपुर रूडकी थाना कोतवाली रूडकी व अनस कुरैशी पुत्र इस्लाम कुरैशी निवासी ग्राम जौरासी जबरदस्तपुर रूडकी थाना कोतवाली रूडकी का चालान कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *