दूरदर्पण न्यूज़ महावीर यादव
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे अपर्णा यादव के आवास, स्वर्गीय प्रतीक यादव को दी श्रद्धांजलि
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के लखनऊ स्थित आवास पर आयोजित स्वर्गीय प्रतीक यादव की आत्मा की शांति हेतु त्रयोदशी संस्कार कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान परिवारजनों और उपस्थित लोगों ने भी स्वर्गीय प्रतीक यादव को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग एवं समर्थक मौजूद रहे।
