डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत, दूसरा छात्र गम्भीर

Spread the love

दूरदर्पण न्यूज़ से ब्यूरो चीफ सुल्तान अहमद की खास रिपोर्ट

उन्नाव। लखनऊ-कानपुर नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा सदर कोतवाली क्षेत्र में जी स्कूल के सामने हुआ, जब एक तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक सवार दो छात्रों को टक्कर मार दी। उपचार के दौरान एक छात्र ने रविवार को दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम हॉउस में परिजन रो रो कर बेहाल होते रहे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, छात्र विवेक पुत्र विमल बाबू निवासी दीक्षितान्त खेडा और नैतिक यादव बाइक से जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों छात्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। हादसे में घायल छात्र विवेक यादव की हालत गम्भीर होने पर डाक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया है। जंहा विवेक की इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गयी। दूसरे साथी की हालत गंभीर बनी हुई है। मोर्चरी हाउस में विवेक के परिजन रो रो कर बेहाल होते रहे। सदर कोतवाली प्रभारी प्रमाण मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *