शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न

Spread the love

दूरदर्पण न्यूज़ लक्सर से संवाददाता आरती सैनी की खास रिपोर्ट

लकसर। शुक्रवार सात फरवरी 2025 नगर पालिका परिषद लक्सर मे शपथ समारोह का आयोजन माल गोदाम रेलवे ग्राउंड निकट भगत सिंह की डेरी सिमली लक्सर मे आयोजित किया गया,। शपथ समारोह उप जिलाधिकारी सौरभ अस्वल लक्सर, के द्वारा नवनिर्वाचित नगर पालिका परिषद अध्यक्ष एवं सभासद को शपथ दिलाकर संपन्न कराया गया, शपथ समारोह कार्यक्रम में लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद, डॉक्टर ओमादत्त बसपा प्रदेश अध्यक्ष व् वसपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे संचालन मा राजेश गौतम द्वारा किया गया।

लक्सर शहर के मौजीज व्यक्ति व भारी संख्या में शहरी व ग्रामीण व्यक्ति मौजूद रहे कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष संजीव कुमार(नीटू भाई ) कहां की मैं मान्यवर काशीराम जी और बहन मायावती जी तथा लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं तथा लक्सर शहर की जनता कभी आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मुझे नगर पालिका परिषदअध्यक्ष पद के लिए चुना है, मैं सभी के विश्वास दिलाता हूं लक्सर की जनता की उम्मीदों पर खरा उतुरूगा और शिकायत का कोई मौका नहीं दूंगा मैं लक्सर की जनता का भाई बेटा बनकर विकास के हर कार्य मे कोई शिकायत का मौका नहीं दूंगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *