दूरदर्पण न्यूज़ फरज़ाना खातून
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा हमारा उद्देश्य अब फल देने लगा है

हरिद्वार,दुर्गागढ़। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ओबीसी दर्जा वर्ग को राजकीय सेवाओं में मिले लाभ के आकलन हेतु एक विशेष कार्यक्रम में शिरकत की। यह आयोजन हरिद्वार के दुर्गागढ़ गांव में राजकुमार चौहान की ओर से किया गया था जिसमें उन परिवारों को आमंत्रित किया गया था जिनके बच्चों ने ओबीसी दर्जा मिलने के बाद कड़ी मेहनत कर सरकारी नौकरियों में सफलता प्राप्त की।
पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि “हमारी सरकार के कार्यकाल में जिन वर्गों को ओबीसी का दर्जा दिया गया था। आज यह जानकर गर्व होता है कि उन्हीं वर्गों के बच्चों ने मेहनत कर राजकीय सेवाओं में जगह बनाई है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उन माता-पिताओं और परिवारों का सम्मान करना है जिन्होंने न केवल अपने बच्चों को शिक्षित किया बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और योग्य नागरिक बनाया। हम चाहते हैं कि ऐसे उदाहरण देखकर अन्य परिवार भी प्रेरणा लें और अपने बच्चों को लगन व परिश्रम की राह पर आगे बढ़ाएं।कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री के सुपुत्र और कांग्रेस के हरिद्वार लोकसभा सीट से पूर्व में प्रत्याशी रहे वीरेंद्र रावत भी मौजूद रहे। उनके साथ कांग्रेस नेता विक्रम खारोला की उपस्थिति ने भी आयोजन को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बना दिया।सम्मानित परिवारों ने मंच से अपने अनुभव साझा किए और बताया कि किस प्रकार ओबीसी दर्जा मिलने के बाद उनके बच्चों को शिक्षा और नौकरी के क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त हुए। इस अवसर पर ग्रामीणों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही और सभी ने इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम ने सामाजिक समरसता,शिक्षा और समान अवसरों के महत्व को भी उजागर किया।
