निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का किया गया आयोजन

Spread the love

दूरदर्पण न्यूज़ तस्लीम अहमद

 

सभासद वार्ड नंबर 3 नाज़िम त्यागी प्रमुख के आवास पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का किया गया आयोजन 120 नगर पंचायत पिरान कलियर वासियों ने उठाया लाभ 

पिरान कलियरन। नगर पंचायत पिरान कलियर वार्ड नंबर 3 में मेट्रो हॉस्पिटल एवं ह्रदय संस्थान रोशनाबाद हरिद्वार की ओर से पिरान कलियर वार्ड 3 में सभासद नाज़िम त्यागी प्रमुख के आवास पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 120 स्थानीय लोगों ने लाभ उठाया।

शिविर में लोगों को विभिन्न बीमारियों, से होने वाले उनके लक्षणों और उनकी रोकथाम के तरीकों के बारे में भी जानकारी और जरूरी दवाईयां वितरण की गई। इस अवसर पर डॉक्टर अरशद इक़बाल ने बताया कि शिविर में क़रीब 120 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई।जिसमें करीब 40 लोगों की आंखों का चेकअप कर जरूरी दवाईयां निःशुल्क दी गई हैं।और करीब 80 लोगों को जनरल फिजिशियन के द्वारा परामर्श दिया गया। इसके साथ लोगों को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श, जांच और दवाएं प्रदान की गई हैं और लोगों को विभिन्न बीमारियों के लक्षणों और रोकथाम के तरीकों के बारे में भी जानकारी दी गई हैं।इस दौरान डॉक्टर विवेक राणा,डॉक्टर प्राची,गौरव कुमार, राहुल सैनी,जितेंद्र गिरी,अरुणिमा यादव,मधु ,गौरव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *