कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, एक की मौके पर मौत तीन घायल

Spread the love

दूरदर्पण न्यूज़ से तस्लीम अहमद की खास रिपोर्ट

नारसन रुड़की। हरिद्वार जा रहे यात्रियों की कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें कर सवार एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है यात्री हरियाणा निवासी है और हरिद्वार में दर्शन के लिए जा रहे थे।

आज सुबह की घटना है जब हरियाणा निवासी चार युवक हरिद्वार जा रहे थे। जैसे ही वह नारसन पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो उनकी कार में एक अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर जुटे राहगीरों और आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 को कॉल की। सूचना पर 108 एम्बुलेंस यूके 07- जीए-31 20 के चालक अभिनव कुमार एवं ईएमटी अंकित सैनी मौके पर पहुंचे और घायलो को उठाकर सिविल अस्पताल रुड़की लेकर गए। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जिसका नाम हेमंत सिंह पुत्र बाबूलाल निवासी संबल हरियाणा बताया गया है। वहीं घायलों के नाम लोकेश पुत्र भगवान एवं राहुल पुत्र सुभाष व अन्य बताया गया है। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *