नगर पंचायत पिरान कलियर की पहली बोर्ड बैठक मैं-सभासदों के सभी प्रस्तावों पर लगी मोहर

Spread the love

ब्यूरो चीफ तस्लीम अहमद की खास रिपोर्ट

नगर पंचायत पिरान कलियर की पहली बोर्ड बैठक मे सभासदों के सभी प्रस्तावों पर लगी मोहर

नगर पंचायत पिरान कलियर बोर्ड बैठक पिरान कलियर नगर पंचायत अध्यक्ष समीना बेगम की अध्यक्षता में हज हाउस के सभागार में आयोजित की गई। जिसमे सभासदों द्वारा दिए गए सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किए गए।बैठक में जल निकासी, साफ़, सफ़ाई,का मुद्दा प्रथम रहा।

बृहस्पतिवार को हज हाउस सभागार में आयोजित की गई नगर पंचायत पिरान कलियर बोर्ड बैठक में सभी सभासदों ने निर्माण कार्यों के प्रस्ताव रखे।जिसमें सड़कों के निर्माण, कब्रिस्तान की चारदीवारी और जल निकासी,प्रधान मंत्री आवास योजना की रुकी हुई किस्ते जल्द जारी करने, कस्बे के मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने से क्राइम ग्राफ पर लगेगा अंकुश व मुख्य चौराहों पर फ्रिज प्याऊ की व्यवस्था कराने, वेंडिंग जोन की व्यवस्था करने व कस्बे की प्रमुख समस्याओं का समाधान कराने के प्रस्ताव किए गए। इसके अलावा सभी सभासदो ने अपने अपने वार्डो में सड़कें ,पानी,चेंबर, नाली,नालों का निर्माण, एलईडी लाईट और सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने समेत अन्य प्रस्ताव रखे।

जिन्हें बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से पास कर लिया गया हैं। पिरान कलियर नगर पंचायत अध्यक्ष समीना बेगम ने कहा कि सभासदों द्वारा दिए गए सभी प्रस्तावो को सर्वसम्मति से पास कर लिया गया हैं।

उन्होंने बताया कि सभी वार्ड सभासदों की सहमति से रहमतपुर रोड पर थाने को दी गई भूमि को प्रस्ताव निरस्त कर दिया गया है। वहीं थाने के भवन के लिए दूसरी जगह जल्द ही चिन्हित की जाएगी। नगर पंचायत कार्यालय पिरान कलियर के लिए भवन बनाने समेत अन्य सभी प्रस्ताव को पास कर लिया गया है और कस्बा पिरान कलियर के विकास के लिए सरकार से बजट की मांग की जाएगी। इस दौरान ईओ नगर पंचायत कुलदीप चौहान,वार्ड एक से सभासद अमजद मलिक,वार्ड दो से सभासद दिलबाग त्यागी,वार्ड तीन से सभासद नाज़िम त्यागी प्रमुख,वार्ड चार से सभासद जीनत खातून,वार्ड पांच से सभासद मोहम्मद राशिद,वार्ड से 6 रेशमा परवीन,वार्ड सात से जाबिर,वार्ड से आठ दानिश सिद्दीकी, वार्ड से नौ महरुबा,पूर्व सभासद पति इस्तेकार, प्रधान सलीम ,जावेद साबरी, डॉक्टर शाहजाद,रहीस अहमद, सत्तार अली ,अहसान अली,गौरव आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *