दूरदर्पण न्यूज़ से ब्यूरो रिपोर्ट तस्लीम अहमद
पिरान कलियर। नगर पंचायत चुनावी जीत हार के विवाद में पुलिस ने सभासद सहित आठ युवकों को गिरफ्तार किया है।
चुनावी जीत हार के विवाद के चलते पुलिस ने दोनों पक्षों से सभासद सहित 08 को हिरासत में लिया है। बताया गया है कि नगर निकाय चुनाव में हुई हार जीत को लेकर की गई छींटाकशी के बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। पुलिस को सूचना मिली ग्राम महमूदपुर थाना पिरान कलियर में राजनीतिक प्रतिद्वंदता/वर्चस्व व नगर निकाय सभासद पद के चुनाव हारने जीतने को लेकर दो पक्षों में छींटाकसी, एक दूसरे पर झूठे आरोप प्रत्यारोप लगाने पर आपस में लड़ने झगड़ने लगे। थाना पिरान कलियर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर 8 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। इस आरोपियों के खिलाफ पहले भी मुकदमे दर्ज किए गए हैं। आरोपियों के नाम प्रथम पक्ष दानिश पुत्र रौनक उम्र ,शराफत पुत्र शफकत,उल्फत हुसैन पुत्र रियायत और द्वितीय पक्ष से रज्जाक पुत्र कमर,मुन्ना उर्फ मेहताब पुत्र अजीम,तनवीर पुत्र माहिर हुसैन,आशु पुत्र सरवर सिद्दीकी और सलीम पुत्र नसीर अहमद निवासीगण ग्राम महमूदपुर थाना पिरान कलियर जनपद हरिद्वार बताए गए हैं।

