जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय मासिक N-CORD की बैठक जिला कार्यालय सभागार में आयोजित

Spread the love

जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय मासिक N-CORD की बैठक जिला कार्यालय सभागार में आयोजित की गयी 

ब्यूरो चीफ तस्लीम अहमद की खास रिपोर्ट    

जिलाधिकारी  द्वारा युवा पीढ़ी में बढ़ रहे नशे के प्रकोप को प्रभावी रूप से विराम लगाने हेतु  विभागों को निर्देश निर्गत करते हुये सभी सम्बन्धित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर नशे के विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि जनपद की सीमाओं पर जो पुलिस की चौकी है उन्हें हर वक्त अलर्ट   रखा जाए,समय–समय पर औचक निरीक्षण  के साथ ही छापेमारी की करवाई निरंतर की जाए, जिससे कि दूसरे राज्य से आने वाली नशे की सामग्री पर विराम लगाई जा सके और मेडिकल स्टोर्स पर भी पैनी नजर रखी जाये ।

उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि थानों द्वारा जो हॉटस्पॉट्स चिन्हित  किए गए हैं उन हॉटस्पॉट पर  विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है साथ ही उन्होंने ये निर्देश दिए कि जनपद में नशा मुक्ति केंद्रों भी निरंतर निरीक्षण किया जाए और निरीक्षण में सुनिश्चित किया जाए कि वहां पर भर्ती व्यक्ति को सुविधा ओर ईलाज सही मिल रहा है कि या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *