शब ए बारात, रमज़ान शरीफ को लेकर थाने पर पीस कमेटी की बैठक हुई संपन्न।

Spread the love

 (मीरानपुर कटरा से मोहम्मद दानिश कुरैशी की खबर)

       

मीरानपुर कटरा। बुधवार को अपराह्न 03:00 बजे कटरा थाना प्रांगण में आयोजित पीस कमेटी की बैठक हुई संपन्न। पीस कमेटी की बैठक में आगामी शब ए बरात, रमज़ान शरीफ को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। पीस कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने अपील करते हुए कहा है कि आगामी त्यौहार आपसी सद्भाव एवं सौहार्द के वातावरण में मनाए। त्योहारों में बवाल न हो इसके लिए पुलिस हर तरफ नजर रखेगी। शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें और कोई नई परम्परा नही डाली जानी चाहिए। पीस कमेटी की बैठक में मौजूद नगर व ग्रामीण क्षेत्र से आए गणमान्य नागरिकों से आगामी त्यौहार सद्भाव एवं सौहार्द के वातावरण में मनाए की अपील की हैं। इस दौरान पीस कमेटी की बैठक में प्रमुख रूप से डॉ0असद अहमद कलीमी, याकूब अंसारी, सद्दाम अंसारी, समीर गुप्ता, नदीम अंसारी, सैय्यद रियासत अली, इत्यादि नगर व ग्रामीण क्षेत्र से आए गणमान्य नागरिक बैठक में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *