भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना की साथी दीपदान किया

Spread the love

प्रयागराज। तीर्थराजप्रयाग के संगम मैं जमुना देवी जन कल्याण समिति (रजि.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील सोनी जी ने मां गंगा,जमुना, सरस्वती जी ,भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना की साथी दीपदान किया साथ ही गरीब आशाएं जरूरतमंद लोगों को पचास कंबल, तुलसी का पेड़ भगवत गीता की पुस्तक, हनुमान चालीसा की पुस्तक दान की गई की गई सोनी जी ने बताया कि वैदिक पंचांग के अनुसार हर माह में आने वाली पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व होता है। हिंदू धर्म में माघ महीने की पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व होता है।

इस माह की पूर्णिमा तिथि को माघी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। माघी पूर्णिमा पर गंगा स्नान विशेषकर तीर्थराज प्रयाग के संगम में करने का विशेष महत्व होता है। इस तिथि पर गंगा स्नान के साथ दान-पुण्य और भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने का विशेष महत्व होता है। पूर्णिमा तिथि पर गंगा स्नान करने के साथ-साथ इस दिन पूजा-अर्चना करने से जीवन में संपन्नता, सुख, समृद्धि और शांति की प्राप्ति होती है। इस वर्ष प्रयागराज में 144 वर्षों बाद महाकुंभ का आयोजन हो रहा है, इससे पूर्णिमा तिथि का महत्व काफी बढ़ गया है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील सोनी,सचिव डॉ. आरके सिंह,महासचिव उमेश कुमार सोनी,प्रांशु मिश्रा,राजेश शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *