
नई दिल्ली. जिस टी20 गेम को युवाओं का खेल कहा जाता है, ‘बुजुर्ग’ अजिंक्य रहाणे ने उसकी परिभाषा बदलने की राह पकड़ ली है. 36 साल के अजिंक्य रहाणे ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सेमीफाइनल में 98 रन की जोरदार पारी खेली. उनके इस प्रदर्शन की बदौलत मुंबई ने बड़ौदा को हराकर फाइनल में जगह बना ली. मुंबई के लिए खेलने वाले अजिंक्य रहाणे ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में 8 मैच में 432 रन से ज्यादा बनाए हैं और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 170 के करीब रहा है.
