मंदिर से मदारपुर लिंक मार्ग तक जाने वाला लगभग 1 किलोमीटर कच्चे मार्ग को जल्द बनवाया जाए ग्रामीणों की मांग
इसी ग्राम पंचायत में 84 कोसीय परिक्रमा का पड़ाव भी ठहरता है जहां परिक्रमार्थी बाबा शंभू नाथ मंदिर दर्शन करने आते हैं।*
ब्यूरो महावीर सिंह यादव
कोथावां/हरदोई। विकासखंड कोथावां के ग्राम पंचायत हर्रेया के भैंसड़हा गांव के बाहर आसपास जंगलों के बीचों बीच करीब 300 वर्ष पुराना बाबा शंभू नाथ का मंदिर स्थित है जहां सालोंभर बाबा के दर्शन हैतु आस पास दूर से भक्तों का आने-जाने का सिलसिला लगा रहता है। स्थान पर भागवत कथा रामायण धार्मिक आयोजन भी हुआ करते हैं। बाबा उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। 84 कोसीय परिक्रमा पड़ाव हरैया ग्राम पंचायत में ही ठहरता है। जहां परिक्रमार्थी शंभू नाथ मंदिर परिसर सहित आसपास बाग बगीचों में ठहरते हैं। वही भक्तों के आने-जाने वाले कच्चा मार्ग दूरस्थ नहीं है जिसको लेकर वहां के पुजारी सहित दर्जनों ग्रामीणों ने नाराजगी भी जताई है। शीघ्र ही मार्ग बनवाए जाने की मांग की है।
मंदिर पुजारी ने कच्चे मार्ग को डामरीकरण कराने की मांग की।
यहां 32 वर्षों से बाबा शंभू नाथ की सेवा में लगे 66 वर्षीय पंडित राजाराम बताते हैं शंभू नाथ का मंदिर प्राचीन मंदिर है जो भक्तों की आस्था से जुड़ा हुआ है मंदिर आने वाले कच्चे मार्ग का डामरीकरण कराया जाए ताकि भक्तों को मंदिर आने में कोई परेशानी ना हो। मंदिर परिसर पर ठहरे हुए रामस्वरूप दास बाबा ने बताया शंभू नाथ मंदिर से लगभग 1 किलोमीटर कच्चे मार्ग को मदारपुर वाले लिंक मार्ग से जुड़े हुए कच्चे मार्ग का डामरीकरण कराया जाए।
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल भी जताई नाराजगी।
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल उपाध्यक्ष प्रखंड कोथावां निर्भय सिंह ने नाराजगी जताई है बताया बाबा शंभू नाथ का बहुत ही प्राचीन मंदिर है यहां भक्त दूर दराज से आते रहते हैं। सबसे जटिल यहां की समस्या है कच्चा मार्ग। बरसात के समय कच्चे मार्ग पर जल भराव होने के कारण भक्त चार पहिया वाहन से यहां नहीं आ पाते हैं उनको रास्ते में ही वाहन खड़ा करना पड़ता है। मंदिर से मदारपुर लिंक मार्ग तक जाने वाला कच्चा मार्ग का डामरीकरण करा दिया जाए ताकि भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। यही शासन प्रशासन से मांग है।
जिला पंचायत सदस्य व विधायक के संज्ञान में डाली है बात
प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र मौर्य ने बताया मामले की जानकारी जिला पंचायत सदस्य व विधायक के संज्ञान में डाली है। भैंसड़हा गांव एक तरफ लिंग मार्ग से पहले कनेक्ट हो तभी दूसरी तरफ बन सकता है। फिलहाल यह 1 किलोमीटर कच्चा मार्ग का डामरीकरण हो जाए तो हम सबके लिए बहुत अच्छा होगा।
कागज पर 4 मी है जिला पंचायत स्तर से 6 मी का चोरीकरण होना जरूरी है हम चाहते हैं मार्ग बन जाए
जिला पंचायत सदस्य महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया यह कच्चा मार्ग कागज पर 4 मीटर है जिला पंचायत स्तर से 6 मीटर होना चाहिए। वहां के सारे ग्रामीण पूरी तरीके से अस्वस्थ हो जाए कि 6 मी चौड़ीकरण मार्ग बनना चाहिए तो हमें कोई दिक्कत नहीं है। हम पूरी तरीके से चाहते हैं मार्ग बन जाए।
गांव से बाहर का मार्ग सांसद निधि व विधायक निधि से कार्य होता है फिलहाल हम शासन के जिम्मेदारों से करेंगे बात
उपरोक्त मामले पर खंड विकास अधिकारी कोथावां महेश चंद्र ने कहा गांव के बाहर निकाला मार्ग सांसद निधि विधायक निधि से बनवाया जाता है फिलहाल क्षेत्र पंचायत की मीटिंग व प्रधान विधायक से करेंगे बात। मामला संज्ञान में आया है।

