दरदर्पण न्यूज़ परन कलियर से ब्यूरो चीफ तस्लीम अहमद की खास रिपोर्ट
आखरी दौर की ओर है तो ऐसे में चुनाव का प्रचार-प्रसार अपने पूरे शबाब पर है सभी उम्मीदवार मतदाताओं को लुभाने में कोई कौर-कसर छौड़ रहे हैं नगर की गली मोहल्ले चुनावी पोस्टरों झंडियों से लबरेज़ हैं। हर उम्मीदवार मतदाताओं को नए नए तरीकों से लुभाने की कोशिश में जुटें हैं । लेकिन आज का मतदाता भी जागरूक हो गया है ओर वह अपने मत का प्रयोग बड़े ही सोच समझकर करता है। वहीं मतदाताओं की खामोशी ने सभी प्रत्याशियो की धड़कनें बढ़ा रखी हैं। बात अगर नगर पंचायत पिरान कलियर के चुनाव की बात करें तो यहां लगभग 17 हजार मतदाता हैं
। इस नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए कुल 6 उम्मीदवार मैदान में हैं जिसमें हाजरा बानो को कांग्रेस पार्टी ने तो समीना बेगम को बसपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है तो वहीं मुस्लिम बाहुल्य सीट होने की वजह से भाजपा ने यहां अपना सिंबल नहीं दिया है इसके अलावा नगमा पत्नी निवर्तमान सभासद नाजिम त्यागी प्रमुख आजाद उम्मीदवार के रूप में अपनी ताल ठोक रही हैं, इसके अलावा तीन निर्दलीय प्रत्याशी और मैदान में हैं जिसका सीधा फ़ायदा नाजिम त्यागी प्रमुख की लगभग 15 साल से क्षेत्र में की गई मेहनत के रूप में उन्हें मिलता हुआ दिखाई दे रहा है।
