दूरदर्पण न्यूज़ से ब्यूरो चीफ तस्लीम अहमद की रिपोर्ट

पिरान कलियर। नगर निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने व अवैध मादक पदार्थो की तस्करी रोकने के लिए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के दिशा निर्देश पर पूरे जनपद में अन्तर्राज्यीय/ अन्तर्जनपदीय बॉर्डर सहित विभिन्न स्थानों पर थाना पुलिस सहित विभिन्न टीमें लगातार सघन चैकिंग अभियान चला रही है। ताजा घटनाक्रम थाने कलियर क्षेत्र का है जहां स्थानीय पुलिस टीम ने एक सूचना पर इमली खेड़ा भगवानपुर रोड पर इनोवा कार का पीछा करते हुए कार से 02 संदिग्ध को हिरासत में लेते हुए उनके कब्जे से 44 पेटी हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब (हरियाणा में निर्मित) बरामद करने में कामयाबी हासिल की। 01 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपियों को थाना कलियर पुलिस द्वारा भगवानपुर बॉर्डर स्थित कलालहरी के पास रोकने का इशारा किया गया था लेकिन आरोपियों ने इनोवा की गति बढ़ा दी और पुलिस से बचने के लिए भागने का प्रयास किया।
प्रकरण में तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस टीमों ने 150 कि.मी. से अधिक गति से भाग रही इस गाड़ी का पीछा कर इसे इमलीखेड़ा के पास रोकने में कामयाबी हासिल की। पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया गया कि यह शराब अलग-अलग जगह इकट्ठा कर नगर निकाय चुनाव के अलग-अलग प्रत्याशियों को देने के लिए लाई गई थी। बरामदगी के आधार पर पकड़े गए दोनों तस्करों एवं एक अन्य फरार तस्कर के खिलाफ थाना कलियर पर मु0अ0स0 14/25 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया। पकड़े गए आरोपित सनी पुत्र सोमपाल व पारस पुत्र मनोज निवासी ग्राम राम खेड़ी थाना बिलासपुर यमुनानगर का चालान कर दिया गया है। जबकि फरार तस्कर शुभम पुत्र नामालूम निवासी संदेह थाना बिलासपुर यमुनानगर की तेज़ी से तलाश की जा रही है।
