राजकीय जूनियर हाई स्कूल के सामने मेन रोड बना दिया कूड़े का डंपिंग जोन

Spread the love

दूरदर्पण न्यूज़ तस्लीम अहमद

राजकीय जूनियर हाई स्कूल इकबालपुर कमेलपुर

वि. क्षे. ( रुड़की )

हरिद्वार। कमेलपुर स्थित राजकीय जूनियर हाई स्कूल के सामने मेन रोड ही को बना दिया कूड़े का डंपिंग जोन साफ़ सफ़ाई का ध्यान देने की आवश्यकता ना तो मौजूदा प्रधान को है जिसका गुज़र रोज़ उक्त स्कूल के सामने से होता है ना ही किसी अन्य जन प्रतिनिधि ने इसका संज्ञान लेने की कोशिश की है।कमेलपुर स्थित राजकीय जूनियर हाई स्कूल के सामने गांव वासियों ने अच्छा खासा कूड़ा डंपिंग जोन बना रखा है। जिससे स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के स्वास्थ पर मंडरा रहा है गंभीर बीमारियों का संकट वहीं दूसरी और देखा जाए तो कमेलपुर गांव वासी भी इस कूड़े करकट से गंभीर बीमारियों की चपेट में आने से नहीं है दूर।लेकिन आज तक किसी ग्राम प्रधान या अन्य जनप्रतिनिधियों को यहां स्कूल के सामने लगे हुए कूड़े के ढेर शायद दिखाई नहीं दिए ना ही यहां के मौजूदा प्रधान या अन्य जनप्रतिनिधियों ने यह कूड़ा स्कूल के सामने से हटवाने के लिए कोई प्रतिक्रिया ज़ाहिर की बारिश होने पर इस कूड़े से उठने वाली दुर्गंध से आस पास के गांव में जाने वाले राहगीरों को भी काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *