कांवड़ियों की सेवा कर पेश की मिसाल

Spread the love

दूरदर्पण न्यूज़ फरज़ाना खातून


हरिद्वार,लक्सर। संकल्प और श्रद्धा का सम्मान वरिष्ठ समाज सेवी प्रमोद खारी और उनकी टीम ने लक्सर में कांवड़ियों की सेवा कर पेश की मिसाल। अध्यक्ष बीजेपी नेता प्रमोद खारी ने कावड़ियों का किया स्वागत लक्सर शिव चौक शिवभक्तो की सेवा बीजेपी नेता प्रमोद खारी जी ने दिया अपना सहयोग श्रावण मास की पवित्र कांवड़ यात्रा के अवसर पर लक्सर विधानसभा क्षेत्र में बृहस्पतिवार को वरिष्ठ समाजसेवी प्रमोद खारी एवं उनकी टीम द्वारा कांवड़ यात्रियों की सेवा में फल जल एवं जूस वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह सेवा शिवभक्तों के प्रति सम्मान और श्रद्धा का प्रतीक बनी। कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में कांवड़ियों ने सेवा का लाभ उठाया और आयोजकों को धन्यवाद देते हुए आशीर्वाद दिया।

प्रमोद खारी ने कहा कि श्रावण मास में भोलेनाथ के भक्तों की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने यह भी कहा कि समाज सेवा का यह संकल्प निरंतर जारी रहेगा और सभी के सहयोग व आशीर्वाद से भविष्य में इस कार्य को और विस्तार दिया जाएगा। इस सेवा शिविर में प्रमोद खारी की टीम के सदस्यों ने भी पूरे उत्साह और समर्पण के साथ भाग लिया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने भी पहल का स्वागत करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया।

समाज सेवी प्रमोद खारी ने अंत में सभी शिवभक्तों की सुख-शांति और मंगलमयी यात्रा की कामना करते हुए कहा कि सेवा ही सच्चा धर्म है और कांवड़ियों की सेवा वास्तव में भगवान शिव की सेवा के समान है। इस अवसर पर प्रमोद खारी टीम से हरदीप चौधरी,प्रमेन्द्र चौधरी,नीतीश चौधरी,प्रभास चौधरी,सलमान,नरेश,कुलदीप,राहुल,अजीम पटवारी,हकीम रियासत,रिजवान साहिब मलिक,विशाल चौधरी,वसन्त,मुकेश आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *