श्री मैथिल ब्राह्मण महासभा भारत के द्वारा आयोजित मैथिल ब्राह्मण युवा स्वरोजगार मेले में पहुँचे :- धर्मवीर प्रजापति
हजारों की संख्या में पहुंचे युवाओं को प्रशस्ति पत्र मेडल देकर :- मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने किया सम्मानित
शाहजहांपुर। अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम शाहजहांपुर में श्री मैथिल ब्राह्मण महासभा भारत की और से मैथिल ब्राह्मण युवा स्वरोजगार मेला, का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार होगार्डस एवं नागरिक सुरक्षा धर्मवीर प्रजापति, उत्तर प्रदेश सरकार, पहुंचे जहां उन्होंने सर्व प्रथम दीप प्रज्वलित कर माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर युवा स्वरोजगार मेले में आए युवाओं का हौंसला अफजाई किया।
इस आयोजन के संयोजक डॉक्टर हरिओम शर्मा, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, व श्री संजय कुमार झा मैथिल ब्राह्मण महासभा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष , सीमा झा राष्ट्रीय संयोजिका रजनी किरण झा, डॉक्टर विमलेश शर्मा लव कुमार शर्मा, राजश्री मेडिकल कॉलेज विभागाध्यक्ष नेत्र चिकित्सा बरेली, राजेश शर्मा नोएडा, आर, के झा दिल्ली आरपी, शर्मा नरेंद्र ओझा संजय कुमार झा, अमित शर्मा, सहित सभी उद्योगपतियों का आभार व्यक्त किया, साथ ही उन्होंने कहा कि सभी उद्योग पत्तियों को इसी तरह आगे आना चाहिए, जिससे हर समाज के युवाओं को रोजगार हासिल हो सके, अपने संबोधन में सभी युवाओं को एक और संकल्प लेने का भी आव्हान किया उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति अपने अपने घर से एक एक थैला लेकर मार्केट में खरीदारी करने के लिए निकले जिससे पॉलीथिन एवं पर्यावरण पर बढ़ रहे प्रदूषण को रोका जा सके।

इस मौक़े पर भाजपा ज़िला अध्यक्ष के सी मिश्रा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ज़िला सहकारी बैंक के चेयरमैन डीपीएस राठौर, विधायक ददरौल अरविंद सिंह , पूर्व दर्जा राज्यमंत्री, सुरेन्द्र नाथ बाल्मीकि संजय कुमार झा अशित पाठक डॉक्टर प्रदीप शुक्ला अवनीश शर्मा, अवधेश मैथिल मनीष शर्मा श्यामसुंदर शर्मा, महेंद्र पाल शर्मा बृजेश मैथिल ऋषि शर्मा अखंड प्रताप शर्मा मैथिल रानू योगाचार्य सिद्धार्थ झा संदीप शर्मा कुलदीप भारद्वाज पुष्पेंद्र शर्मा शिवम शर्मा मैथिल राजेश शर्मा सहित हज़ारों की संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे।
