दूरदर्पण न्यूज़ फरज़ाना खातून
उर्स का शुभारंभ जीएनएसडीआर समाज सेवा कल्याणकारी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष वारिस अहमद और लक्सर के उप जिलाधिकारी (एसडीएम) सौरभ अस्वाल ने फीता काटकर किया
हरिद्वार, उत्तराखंड। लक्सर क्षेत्र के पथरी जंगल में स्थित दरगाह हजरत शाह मोहम्मद शाह रहमतुल्लाह अलैह उर्फ काठा पीर का 856वां सालाना उर्स आज से विधिवत रूप से शुरू हो गया है। इस 5 दिवसीय उर्स मेले का शुभारंभ जीएनएसडीआर समाज सेवा कल्याणकारी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष वारिस अहमद और लक्सर के उप जिलाधिकारी (एसडीएम) सौरभ अस्वाल ने फीता काटकर किया। उर्स की शुरुआत मेहंदी डोरी की रस्म अदायगी के साथ हुई।

एसडीएम सौरभ अस्वाल ने इस अवसर पर कहा कि उर्स में आने वाले जायरीनों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस बार उर्स में वैरायटी शो और मांस की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
मेले के ठेकेदार और जीएनएसडीआर समाज सेवा कल्याणकारी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष वारिस अहमद ने बताया कि प्रशासन द्वारा जारी की गई सभी गाइडलाइंस का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उर्स में आने वाले सभी जायरीनों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण मिलेगा। उर्स के पहले ही दिन जायरीनों की खासी भीड़ देखी गई, जो इस मेले की लोकप्रियता को दर्शाती है। वारिस अहमद ने आसपास के क्षेत्रों और दूसरे प्रदेशों से आने वाले सभी जायरीनों से उर्स में शामिल होने की अपील की। वारिस अहमद, अध्यक्ष व मेला ठेकेदार
“हमने प्रशासन द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह से पालन करने का संकल्प लिया है। जायरीनों की सुरक्षा और सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम सभी से अपील करते हैं कि इस पवित्र उर्स में आएं और आशीर्वाद प्राप्त करें।”
