लिब्बरहेडी में मुख्यमंत्री ने किया धन्यवाद रैली को संबोधित

Spread the love

दूरदर्पण न्यूज़ फरजाना मंसूरी की रिपोर्ट

महाराजा सूरजमल के नाम से स्टेडियम बनाने की घोषणा

मंगलौर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलौर के लिबबरहेड़ी में जनसभा को संबोधित किया। उससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी रहे करतार सिंह भड़ाना ने मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपा जिसमें कुछ घोषणाएं उन्होंने अपने संबोधन में की।

हरियाणा के पूर्व केबिनेट मंत्री एवं मंगलौर उप चुनाव में प्रत्याशी रहे करतार सिंह भड़ाना द्वारा धन्यवाद रैली का आयोजन लिब्बरहेडी स्थित एक वेंकट हॉल में किया गया। वहां पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर नारसन के राजा महेंद्र प्रताप कॉलेज में उतरा जिसके बाद एक रोड शो के माध्यम से ट्रैक्टर चलाकर कार्यक्रम स्थल तक पहुँचे और एक जनसभा को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन में कहा कि समान नागरिक संहिता उत्तराखंड राज्य की जनता के व्यापक हितों की रक्षा करने वाला ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि “यह केवल एक कानून नहीं, बल्कि समाज में समानता, न्याय और एकता को स्थापित करने की दिशा में एक दृढ़ संकल्प है।” उन्होंने इस संहिता को समर्थन देने और इसे सफल बनाने के लिए जनता, कार्यकर्ताओं और विधायकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।उन्होंने कहा “उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जहाँ समान नागरिक संहिता को कानूनी रूप से लागू किया गया है। यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के विजन को आगे बढ़ाता है। इसके साथ ही उन्होंने लिब्बाहेड़ी में महाराजा सूरज स्टेडियम बनाने की घोषणा की,इसके साथ ही बंद पड़े पुल की समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। वहीं उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में भारी संख्या में किए मतदान पर जनता का आभार जताया। उससे पूर्व जनता में उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता करतार सिंह भडाना, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद,रुड़की मेयर अनीता देवी अग्रवाल , राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, विनय रोहिल्ला,शोभाराम प्रजापति, देशराज कर्णवाल,अजीत सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और मुख्यमंत्री धामी का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *