सिंचाई विभाग के कर्मचारी का शव सीढियों पर लटका मिला

Spread the love

दूरदर्पण न्यूज़ से तस्लीम अहमद की रिपोर्ट

रुड़की। दो दिन से लापता सिंचाई विभाग कर्मचारी का शव कार्यालय में फंदे से लटका मिला। मामले की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस टीम घटना की तहत पहुंचने में जुटी है।

जानकारी के अनुसार अर्जुन पुत्र मदन पाल सिंचाई परिकल्प संगठन रुड़की में कार्यरत हैं। बुधवार रात दस बजे से सुबह छह बजे तक उनकी ड्यूटी कार्यालय में थी। लेकिन गुरुवार को वह घर नहीं पहुंचा। वही दो दिन दिन तक कार्यालय में भी छुट्टी रही। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं लग पाया। आज कार्यालय में उसका शव सीढियों में लटका मिला। किसी कर्मचारी ने उसका शव फंदे से लटका होने की सूचना कार्यालय के उच्चाधिकारियों को दी गई। जिसके बाद परिजनों और पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पहुंची पुलिस टीम ने शव फंदे से उतरवाया। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं इस हादसे के बाद परिवार जनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया गया है कि मृतक दो बच्चों का पिता था। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *