देश में अमन और शांति के लिए कान्हापुर मस्ज़िद में उठे सैकड़ों हाथ

Spread the love

दूरदर्पण न्यूज़ से ब्यूरो रिपोर्ट तस्लीम अहमद

रुड़की क्षेत्र ग्राम कान्हापुर में अमन शांति-सौहार्द से अदा की गई माहे रमज़ान के दूसरे जुमे की नमाज़

देश में अमन और शांति के लिए कान्हापुर मस्ज़िद में उठे सैकड़ों हाथ। 

रुड़की। रुड़की क्षेत्र ग्राम कान्हापुर में स्थित मस्ज़िद में रमज़ान के दूसरे जुमे की नमाज़ अमन शांति के साथ अदा की गई। होली पर्व को लेकर नमाज़ की अदायगी के समय में एक से डेढ़ घंटे की तब्दीली आई थी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने खुशी से आपस में शांति सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रशासन के निर्देश पर जुमे की नमाज़ अदायगी के निर्धारित समय 1 बजे की जगह 2:30 बजे की स्वीकार किया। रमजान के दूसरे जुमे को होली पर्व और जुमे की नमाज़ शांतिपूर्वक माहौल में अकीदे के साथ अदा की गई। असामाजिक तत्त्वों द्वारा उत्पाद मचाने वालों से सावधानी के लिए सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस भी मस्जिदों के बाहर तैनात रही।

ग्रा म प्रधान ईसम सिंह ने कहा आपसी भाईचारा हमारी सदियों पुरानी विरासत है इसको हम कभी ख़राब नहीं होने देंगे हमेशा की तरह होली पर्व और जुमे की नमाज़ शांतिपूर्वक माहौल में अदा की गई सरकारी आदेशों का पालन करते हुए नमाज़ की अदायगी के समय में थोड़ी तब्दीली हुई लेकिन मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाईचारा शांति कायम रखने के लिए खुशी-खुशी आदेश का पालन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *