संवाददाता फुरकान की रिपोर्ट
हाजी जमशेद खान बने ज्वालापुर ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष

हरिद्वार। ज्वालापुर स्थित वक्फ बोर्ड संपत्ति ईदगाह अब नई कमेटी को सौंपी गई है। बीटा दें कि उत्तराखण्ड वक़्फ़ बोर्ड द्वारा कमेटी को पुनर्गठित किया गया है।

जिसमे हाजी जमशेद को सदर बनाया गया है। इस कमेटी में जमशेद ख़ान की अध्यक्षता के साथ बोर्ड द्वारा बारह लोगों को इस कमेटी में शामिल किया गया है। ज्वालापुर में नवगठित कमेटी के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी जिनमें हाजी जमशेद खान (अध्यक्ष), सज्जाद गौड़ (उपाध्यक्ष), बाबर खान (सचिव), हाजी मुकर्रम अली (कोषाध्यक्ष) और सदस्य सैफुल्लाह, एहसान अंसारी, अब्बास, अमीर हसन, इलियास, नसीम सलमानी, नाजिम, शाहनवाज सिद्दीकी शामिल हैं। उम्मीद है कि यह नई कमेटी ईदगाह की बेहतरी और समाज की भलाई के लिए शानदार कार्य करेगी। अल्लाह सबको कामयाबी अता करे और उनकी मेहनत को कुबूल फरमाए। दुआ है कि यह टीम ईमानदारी, इखलास और जज़्बे के साथ अपने फरायज़ अदा करे ।
