दूरदर्पण न्यूज़ फरजाना खातून
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ने किया शिव भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन
लक्सर। लक्सर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष संजीव उर्फ नीटू ने हरिद्वार जा रहे शिव भक्तों के लिए एक विशाल भंडारे का आयोजन किया है। इस अवसर पर उन्होंने विनम्रतापूर्वक कहा कि यह उनकी “औकात” नहीं कि वे ऐसे किसी भंडारे का आयोजन कर सकें, बल्कि यह तो “भोले की कृपा और ऊपर वाले की मेहरबानी” है, जिसके चलते उन्हें और सभी सभासदों को कावड़ यात्रियों व शिव भक्तों की सेवा करने का यह अवसर प्राप्त हुआ है।
अध्यक्ष नीटू ने बताया कि वे और उनके सभासद सुबह से ही हरिद्वार जा रहे शिव भक्तों की सेवा में लगे हुए हैं, ताकि उन्हें भी कुछ पुण्य मिल सके। उन्होंने अपनी इच्छा व्यक्त की कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कावड़ यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो, और सभी शिव भक्त अपनी मांगी गई मन्नत के अनुसार शिवालयों में जल चढ़ा सकें। उन्होंने यह भी कहा कि वे अपनी ओर से सभी शिव भक्तों की हर संभव सेवा कर रहे हैं। इस भंडारे के आयोजन में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के साथ-साथ सभी सभासद भी सक्रिय रूप से शामिल हैं।
