दूरदर्पण न्यूज़ फरज़ाना खातून

लक्सर में मदन कौशिक का भव्य स्वागत:
BJP की जीत का किया दावा, कांग्रेस पर साधा निशाना
लक्सर। पूर्व कैबिनेट मंत्री और हरिद्वार विधायक मदन कौशिक के लक्सर पहुँचने पर सैकड़ों लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर मदन कौशिक ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और आगामी चुनावों को लेकर अपनी पार्टी की जीत का दावा किया।

मदन कौशिक ने कहा कि सरकार ईमानदारी से धरातल पर काम कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि जब से उनके हाथ में देश की सत्ता आई है, तब से विकास के अलग-अलग झंडे गाड़े जा रहे हैं।
उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि वे भी ईमानदारी से लोगों के लिए काम कर रहे हैं और विकास के हर मुद्दे व हर पहलू को देखकर निर्णय ले रहे हैं।

कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कौशिक ने कहा कि कांग्रेस खुद अपनी पार्टी का विस्तार नहीं कर पा रही है और दूसरों पर अपनी बुराई थोपना चाहती है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने पिछले 10 साल से उत्तराखंड की बागडोर संभाल रखी है और 2027 में भी तीसरी बार उत्तराखंड में भाजपा की ही सरकार बनेगी।

कौशिक ने आगे कहा कि पहाड़ों में चल रहे ग्राम पंचायत चुनावों में भाजपा एकतरफा जीत हासिल करेगी। उन्होंने हरिद्वार में ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान और जिला पंचायत अध्यक्ष पदों पर भाजपा की जीत का उदाहरण देते हुए कहा कि इसी तरह पहाड़ों में भी भाजपा अपना परचम लहराएगी।
इस दौरान उपस्थित सैकड़ों लोगों ने फूल-मालाओं से मदन कौशिक का भव्य स्वागत किया।
