डीएम ने जारी किए कई महत्वपूर्ण निर्देश।

Spread the love

 

जिलाधिकारी ने शहर की व्यवस्था को सुधारने के लिए कई महत्वपूर्ण फरमान जारी किए हैं। इन फरमानों में यातायात व्यवस्था, ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण, स्वच्छता और अतिक्रमण हटाने जैसे मुद्दे शामिल हैं।

 

ई-रिक्शा संचालन: रूट नंबर 04 पर बरेली मोड़ से दुर्गा होटल तक केवल चिन्हित ई-रिक्शा ही चलेंगे।

 

ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण: रात 10:00 बजे से सुबह 06:00 बजे तक बैंड बाजे और डीजे पर प्रतिबंध रहेगा।

 

दूध डेयरियाँ: शहर में स्थित दूध डेयरियों को 31 मार्च तक शहर से बाहर स्थानांतरित करना होगा।

 

 अतिक्रमण हटाओ: राजघाट से केरूगंज तक सड़कों पर अतिक्रमण करने वाली टायर और वाहन मैकेनिकों की दुकानों को बंद कराया जाएगा।

 

ई-बस सेवा: चार खंभा से घंटाघर होते हुए बस अड्डे तक ई-बस सेवा जल्द शुरू की जाएगी।

 

पेट्रोल पंप: पेट्रोल पंपों पर एनपीआर कैमरे लगाए जाएंगे ताकि बिना हेलमेट तेल लेने वालों पर कार्रवाई की जा सके।

 

बैठक में उपस्थित अधिकारी:

बैठक में पुलिस अधीक्षक राजेश एस, नगर आयुक्त डॉ विपिन कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार और नगर मजिस्ट्रेट प्रवेन्द्र कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। 

One thought on “डीएम ने जारी किए कई महत्वपूर्ण निर्देश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *