बिहार में यहां बन रहा देश का पहला चिल्ड्रन कैंसर हॉस्पिटल, 100 बेड की होगी व्यवस्था, जानें कब इलाज होगा शुरू

Spread the love

पटना. महावीर मंदिर न्यास द्वारा बनाए जा रहे बच्चों के लिए देश के पहले कैंसर अस्पताल का शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया. 100 बेड की क्षमता वाले महावीर बाल कैंसर अस्पताल में 18 साल तक के सभी कैंसर पीड़ितों का निःशुल्क इलाज होगा. पटना के फुलवारीशरीफ स्थित बोचाचक में निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री ने अस्पताल के नींव की ईंट रखी. सभी धर्म के धर्मगुरुओं ने भी इस अवसर पर अस्पताल की नींव में ईटें रखी.

इस मौके पर महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डाॅ. ए पी जे अब्दुल कलाम का सपना साकार हो रहा है. 30 नवंबर 2005 को महावीर कैंसर संस्थान में बच्चों के स्पेशल वार्ड के उद्घाटन के अवसर पर तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम ने बच्चों के अलग कैंसर अस्पताल की परिकल्पना की थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *