उपलब्धियों पर जिला सहकारी बैंक प्रबन्धन की गयी सराहना

Spread the love

दूरदर्पण न्यूज़ से ब्यूरो रिपोर्ट तस्लीम अहमद

रुड़की। जिला सहकारी बैंक हरिद्वार के रूडकी स्थित मुख्यालय में गुजरात के अमरेली जिला सहकारी बैंक लि० एवं अमरेली जिला मिल्क फेडरेशन की प्रबन्ध समिति के सदस्यों द्वारा एक्सपोजर विजिट दौरान जनपद के अपने शैक्षिक भ्रमण के अंतर्गत जिला सहकारी बैंक लि० हरिद्वार के मुख्यालय का विजिट किया गया। प्रबन्ध समिति के आगंतुक सदस्यों द्वारा जिला सहकारी बैंक लि० हरिद्वार के पिछले पाच वर्षों की प्रगति का अवलोकन कर बैंक की उपलब्धियों पर बैंक प्रबन्धन की सराहना की गयी। प्रतिनिधिमंडल के द्वारा अमरेली जिला सहकारी बैंक लि० की कार्यशैली एवं सहकारिता अन्तर्गत उपलब्ध्यिों की जानकारी को भी साझा किया गया। बैंक के सचिव/महाप्रबन्धक विश्व विजय सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत के नेतृत्व में सहकारिता विभाग की दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजनान्तर्गत किसानों के हित में बैंक द्वारा शून्य प्रतिशत ब्याज की दर पर कृषकों को अल्पकालीन हेतु अधिकतम 1.00 लाख रू०, कृषि एवं सहायक गतिविधियों मध्यकालीन हेतु 3.00 लाख रू० तथा स्वयं सहायता समूह को स्वरोजगार हेतु 5.00 लाख रू० तक का ऋण प्रदान कर उनकी आय को दोगुना करनें का प्रयास किया जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल में अमरेेली जिला सहकारी बैंक लि० से अरूण भाई मनसुख भाई, मवजी भाई नगजी भाई, धीरूभाई गाटी तथा अन्य निदेशक मण्डल सदस्य, बैंक अधिकारी व समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *